श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामला


श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला



By MADHVI TANWAR Posted on: 25/05/2023

उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले के 10 वादों में आज सुनवाई हुई है। इसमें सीपीसी 7/11 पर मुस्लिम पक्ष ने इपनी दलीलें रखी हैं। हिन्दू पक्ष नें सभी केसों को एक साथ सुनने की मांग की थी। आज इस मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की फास्टट्रैक कोर्ट में आगरा मस्जिद की सीढ़ियों में देवताओं के दबे होने की बात का मुद्दा उठाया गया। अब 12 जुलाई को मथुरा कोर्ट में सभी मामलों की सुनवाई होगी। 

आखिर क्या है प्रार्थना-पत्र

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह के राम-राम बैच्छोर मामले में ईदगाह पक्ष ने कोर्ट में अपना प्रार्थना-पत्र दिया। ईदगाह पक्ष की तरफ से यह प्रार्थना-पत्र मामले में खुद को प्रतिवादी बनाने के लिए दिया है। ज्ञात हो कि अदालत ने अमीन रिपोर्ट मामले में अपना आदेश रिजर्व किया हुआ है। 

क्या है मामला

दरअसल मामला आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे राम-राम और बैच्छोर के विग्रह को निकाले जाने का है। आज ईदगाह पक्ष ने खुद को प्रतिवादी बनाए जाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया है। ईदगाह पक्ष के प्रार्थना-पत्र में अदालत ने सुनवाई भी की। अब 12 जुलाई को मथुरा कोर्ट में सभी मामलों की सुनवाई होगी। 

यह भी पढ़ें-