अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को निगम की सभी 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, इन चुनावों में जंग जीतने के लिए भाजपा की ओर से बड़े स्तर पर रैलियां की गई थी। लेकिन अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा समेत सभी दलों में राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है, तो वहीं, इस जंग को जीतने के लिए कवायद तेज होती जा रही है। बीजेपी प्रदेश में एक महीने तक जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर डोर टू डोर जाकर सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यो के बारे में जनता को बताएगी। तो वहीं,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर निशाना साधते दिखाई दे रहे है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के दिग्गज नेता प्रदेश के सभी जिलों में लगातार दौरे कर रहे है, लेकिन भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महाजनसम्पर्क अभियान पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अगर भाजपा के सांसदों और विधायकों ने काम किया होता तो भाजपा को अपने जनसम्पर्क अभियान के लिए बाहर से मंत्रियों बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसको लेकर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी निराश दिखाई दे रहे है, भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान से साफतौर पर पता चलता है कि भाजपा का गांव व गरीब लोगों से संपर्क टूटता जा रहा है, इस जनसंपर्क को जारी रखने के लिए भाजपा अभियान का सहारा ले रही है।
आज सीएम योगी मैनपुरी जाएंगे और जनसंपर्क अभियान का करेंगे शुभारंभ
लेकिन आज सीएम योगी पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मैनपुरी जाएंगे, इस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान वह भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान का जिले में शुभारंभ कर देंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश के 11 मंत्रियों को बुलाया गया है और योगी सरकार के 6 मंत्रियों के मैनपुरी में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना इसलिए साधा है क्योकिं मैनपूरी मुलायम सिंह यादव का गढ रहा है और सीएम योगी आज मैनपुरी ही जा रहे है।