up news
उत्तर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से इस समय गरमाई हुई है, प्रदेश में अभी हाल ही में नगर निकाय चुनाव की समाप्ति हुई थी जिसमें भाजपा को नगर निगम की सभी 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस, बसपा व अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के लिए भी 1 अहम साल साबित होने वाला है। नरेंद्र मोदी के 9 सालो के कार्यो के बारे में भाजपा के नेता जनता से रुबरु कराएंगे। लोकसभा चुनाव केवल एक राज्य के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ही काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में यूपी काफी महत्वपूर्ण रहा है।
आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मनोज तिवारी की प्रेस कॉन्फेंस
लेकिन आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मनोज तिवारी लखनऊ में आज 2 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस निराला नगर के द ग्लोब में होगी। मंत्री मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर उपलब्धियां बताएंगे। भाजपा जनसंपर्क अभियान चलाकर डोर टू डोर जाकर जनता को लुभाने की कोशिश की जाएंगी। साथ ही मोदी सरकार के नौ साल के कार्यो के बारे में बताएगी।