Umesh Pal Hatyakand: पुलिस एनकाउंटर में एक और आरोपी ढेर.... मुख्य शूटर था मृतक उस्मान


उमेश पाल हत्याकांड

उमेश पाल हत्याकांड



By MADHVI TANWAR Posted on: 06/03/2023

प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिन जहां हत्याकांड में फरारा आरोपियों पर ढ़ाई-ढ़ाई लाख का इनाम घोषित किया था, तो वहीं आज यानी की सोमवार की सुबह पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। पुलिस  हत्याकांड के बाद से ही आरोपी उस्मान की तलाश में जुटी थी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों को जल्द ही तलाश रही है। जिसके लिए पुलिस ने कई अभियान भी चला रखे हैं। 

पुलिस मुठभेड़ में शूटर ढेर

कौंधियारा थाना क्षेत्र में आज सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार 5 लाख का इनामी शूटर विजय उर्फ उस्मान के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान उस्मान की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली उस्मान को जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल उस्मान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचकर आला अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। 

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी 

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने आरोपी से मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था। पुलिस महानिदेशक ने अतीक अहमद के बेटे असद समेत इस हत्याकांड में शामिल वांछित 5 अपराधियों पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 

यह भी पढ़े- 

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल कॉल सेंटर का किया खुलासा, सरगना समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

Manish Sisodia की CBI रिमांड 2 दिन बढ़ी, 10 मार्च को लिया जाएगा फैसला