केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कल रायबरेली दौरा, कई कार्यक्रमों में होगी शामिल 


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी



By sakshi Dubey Posted on: 24/05/2023

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा को सभी 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, तो वहीं कर्नाटक चुनाव में मिली हार के बाद अब भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में लगी हुई है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में भाजपा सभी सीटों पर कब्जा जमाने के लिए एक महीने तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगी और 20 दिन के अंदर लगभग 80 रैलिया की जाएंगी। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कल रायबरेली दौरे पर जाने वाली है। 

कल स्मृति ईरानी रायबरेली के दौरे पर 

भाजपा पार्टी के सभी दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठके कर रही है। तो वहीं कई नेता सभी जिलों में चुनाव को लेकर समीक्षा व दौरे कर रहे है। कल स्मृति ईरानी रायबरेली के डी ब्लॉक में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी और लगभग एक दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाली है। इसके बाद मऊ बाजार में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना जाएगा। तो वहीं, कई गांव में ग्रामीण लोगों से संवाद करने के लिए स्मृति ईरानी जाएंगी। 

सभी पार्टीयों ने कसी कमर 

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टीयों ने पूरी तरह से कमर कस ली है, ऐसा माना जा रहा है कि जनसंपर्क अभियान के चलते पीएम मोदी भा रैलियों को संबोधित करेंगे और इस बार भाजपा की ओर से डोर टू डोर जाकर बीजेपी के 9 साल के कार्यों के बारे में जनता से अवगत कराया जाएगा। 

यह भी पढ़े: