नवाबों के शहर lucknow के Indira Gandhi Foundation महापौर समेत 110 पार्षद लेंगे शपथ, हुए खास इंतजाम!


महिला महापौर

महिला महापौर



By MADHVI TANWAR Posted on: 25/05/2023

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में भारी मतों से जीत के बाद अब राजधानी लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 मई को लखनऊ की नवनिर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल शपथ ग्रहण करेंगी। इसको लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खास इंतजाम किए गए हैं। यह पहली बार होगा जब लखनऊ नगर निगम के महापौर के रूप में कोई दूसरी महिला शपथ लेगी। इसके पहले संयुक्ता भाटिया ने महिला महापौर के रूप में शपथ ली थी। महापौर के साथ नगर निगम के सभी 110 पार्षदों भी शपथ लेंगे। सभी को लखनऊ मंडलायुक्त रोशन जैकब शपथ दिलाएंगी। 

दूसरी बार कोई महिला बनेगी महापौर

क्योंकि एक महिला के तौर पर महापौर के रूप में कोई दूसरी महिला शपथ लेंगी। ऐसे में प्रदेश के लिए भी यह बेहद खास महत्व रखता है। महापौर सुषमा खर्कवाल के शपथ ग्रहण के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खास इंतेजाम किए गए हैं। पूरे स्थल में फूलों की सजावट की गई है। वीआईपी अतिथियों के बैठने के भी खास इंतेजाम किए गए हैं। 

दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

महापौर के शपथ ग्रहण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा लखनऊ के सभी विधायक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें-