UP News
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए यूपी पुलिस को लगातार निर्देश देते दिखाई दे रहे है। तो वहीं, दूसरी तरफ इन निर्देशों से परे महिला अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है जहां एक किशोरी की जलाकर हत्या कर दी गई है। तो वही, इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी के सिर के बाल जले हुए मिले है। दावा किया जा रहा है कि वह उस समय घटना स्थल पर मौजूद होने की पुष्टि की जा रही है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था आरोपी
कल बीतें दिन शहर में नगला पजाबा निवासी एक किशोरी को एक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा था, लेकिन हद तब हो गई, जब युवक किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा था। जब किशोरी इसका विरोध करने लगी, तो युवक उसके साथ मारपीट की और फिर डीजल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसका शरीर पूरी तरह से झुलस गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छोटे दो भाइयों ने दी पुलिस को जानकारी
इस घटना के दौरान युवती के दो भाई घटना स्थल पर मौजूद थे, उन्होंने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी विनोद कुमार ने कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस, स्वाट को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। लेकिन आज यानी की बुधवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके हाथ में झुलसने के कुछ निशान मिले है, जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि वह घटनास्थल पर ही मौजूद था।