UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्रिटिश राजनयिकों के संग की बैठक, कर्नाटक चुनाव पर हुई अहम चर्चा


अखिलेश यादव

अखिलेश यादव



By sakshi Dubey Posted on: 24/05/2023

उत्तर प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव और कर्नाटक में हुए चुनाव के बाद अब सपा अगामी लोकसभा चुनाव के लिए जंग तेज कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय में ब्रिटिश राजन में अपने सहयोगियों से मुलाकात कर वर्तमान समयम में राजनीतिक परिपेक्ष्य पर चर्चा की है। बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की हार का असर लोकसभा 2024 के चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है। उन्हें बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाले भंडारों की संस्कृति की भी जानकारी देनी होगी। 

सपा लोकसभा चुनाव में भाजपा को देगी चुनौती 

यूपी में सपा ही भाजपा को मजबूत चुनौती दे रही है। उन्होंने क्रिस्टीना स्कॉट को बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार की विकास कार्यों में रुचि नहीं है। तो वहीं, प्रदेश में बिजली संकट गहरा रहा है साथ ही बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा के वादे के बाद भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है।

अखिलेश यादव ने ब्रिटिश राजनीतिको के साथ की बैठक

भाजपा ने सपा के शासनकाल में किए गए कार्यो के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा की है इस बैठक के दौरान अखिलेश ने अपनी खास बात रखते हुए कहा कि अन्तर्राष्टीय स्तर पर जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल का निर्माण हुआ था, अन्तर्राष्टीय स्तर पर इकाना क्रिकेट स्टेडियम बनया गया। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के शहरों में मेट्रो चलाई गई। राजधानी लखनऊ में गोमती नदी पर रिवरफ्रंट बनाया गया। सपा ने प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई है। 

यह भी पढ़े: