UP POLICE CONSTABLE 2023 में किन पदों पर होगी भर्तियां, पढ़िए पूरी खबर


यूपी पुलिस भर्ती 2023

यूपी पुलिस भर्ती 2023



By sakshi Dubey Posted on: 31/05/2023

उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्य़र्थी आवेदन करते है, लेकिन अब एक खबर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल की 35700 पदों की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन को जारी करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, भर्तियों की इस प्रक्रिया को जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 

पुलिस विभाग में इन पदों पर होगी भर्तियां 

पुलिस विभाग में इन पदों पर 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। जिसके लिए लिए यूपीपीबीपीपी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अगर आप भी पुलिस विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है तो आप भी सरकारी वेबसाइट पर जाकर अतरिक्त जानकारी ले सकते है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में उम्र सीमा को लेकर भी विरोध छिड़ा हुआ था। अब देखना यह होगा कि सरकार ने उम्र सीमा को लेकर क्या फैसला लिया है। 

कैटेगरी    उम्र सीमा

  • सामान्य पुरुष- 18-22
  • महिला- 18-25
  • ओबीसी पुरुष- 18-28
  • ओबीसी महिला- 18-31 
  • एससी/एसटी पुरुष- 18-28
  • एसटी महिला- 18-31 

पुलिस कांस्टेबल के लिए जरूरी चीज़े

 

  • पुरुष अभ्यर्थी- 168 सेमी हाइट 
  • पुरुष अभ्यर्थी - 79 सेमी सीना बिना फुलाए
  • 84 -सेमी सीना फुलाकर 
  • महिला अभ्यर्थी- 152 सेमी 
  • महिला अभ्यर्थी का वजन - 40 किलों  

यह भी पढ़े: