योगी सरकार चलाएगी 93 बसें, अब यूपी से दिल्ली तक का सफर होगा आसान  


cm yogi

cm yogi



By sakshi dubey Posted on: 01/06/2023

यूपीवासियों के लिए अब उनके जिले से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक का सफर बेहद आरामदायक होने वाला है, सीएम योगी प्रदेश के सभी जिलों से दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में है। अब प्रदेश के लोगों को यात्रा करने में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का दायरा बढ़ाने जा रही है। 

परिवहन निगम ने दी जानकारी 

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का दायरा बढ़ाने जा रही है।  पहले यह केवल प्रदेश के भीतर तक ही सीमित था, लेकिन अब यूपी के सभी जिलों से सीधे दिल्ली के लिए  93 बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से कम दूरी वाले जिलों से 1-1 बस चलाई जाएंगी। जबकि दूर के जिलों में 2-2 बसें चलेंगी। प्रदेश के सीएम योगी 2 जून को इन बसों को हरी झंडी दिखाकर इन्हें शुरू करेंगे।

अधिकारियों ने दी जानकारी 

बता दें कि, परिवहन निगम राजधानी एक्सप्रेस बसों का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बस सेवा को दिल्ली तक चलाने का फैसला लिया है। सीएम और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कहने पर 93 बसों को जिलों से दिल्ली तक चलाया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारियों देते हुए कहा कि सभी जिलों को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने के बाद अब दिल्ली के लिए इस सेवा को लिंक किया जाएगा। इन बसों को हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी इस सेवा को शुरू करेंगे।

CM योगी दिखाएंगे बसों को हरी झंडी

यूपी की राजधानी को जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को दिल्ली तक चलाने का फैसला लिया है। राजधानी एक्सप्रेस का किराया सामान्य बस सेवा से 10 फीसदी अधिक होगा। 2 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ इन सेवाओं को कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास से हरी झंडी दिखा सकते है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है।  परिवहन निगम ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन के ड्रीम प्रोजेक्ट की यह योजना है। लोगों को आसान और सस्ती परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए फैसला लिया गया है। 

यह भी पढ़े: