लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में नई पार्किंग नीति और आउट सोर्स निगम जैसे प्रस्तावों पर विचार हो रहा है। इसके साथ ही सचिवालय सेवा में आठ विशेष सचिव पदों की बढ़ोतरी और 100 शैय्या क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक के निर्माण के प्रस्ताव भी शामिल हैं।
योगी कैबिनेट की इस बैठक में राज्य, कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार मंत्री मौजूद थे। बैठक में कुल एक दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
For more info: https://youtu.be/GyGOUBB3LJo?si=x6OKqwGfhzF2ZbBH


0 - Comments