Uttarakhand: 23 और 24 मई को G-20 समिट सम्मेलन, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 


उत्तराखंड

उत्तराखंड



By MADHVI TANWAR Posted on: 22/05/2023

उत्तराखंड में 23 और 24 मई को G-20 समिट होंने वाली है। उससे पहले ही इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने से पहले पौड़ी गढ़वाल की पुलिस ने लक्ष्मण झूला क्षेत्र को 5 जोन और 10 सेक्टर में बांट दिया है। क्योंकि इस सम्मेलन में गंगा आरती में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। लिहाजा कार्यक्रम में विदेशी मेहमान भी शिरकत करेंगे। जिनकी सुरक्षा करना उत्तराखंड पुलिस के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है। परमार्थ निकेतन में गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए लक्ष्मणझूला इलाके से लेकर परमार्थ निकेतन तक 44 सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम किया गया है। 

पूर्वाभ्यास भी होगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 24 मई को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के पर जौर देने की बात कही गई। ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में आयोजित होने जा रही जी-20 बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की‌ सुरक्षा व्यवस्था के लिए रणनीति बनाई गई। 23 मई को शिखर सम्मेलन के तहत होने वाले कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

24 मई को होगी मां गंगा की आरती

पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने अधिकारियों द्वारा बैठक कर कहा कि ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर जी-20 सम्मेलन के तहत 24 मई को गंगा आरती का आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र को 5 जोन 10 सेक्टर में बांटा गया है। सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस की 2 टीमें, 1 प्लाटून पीएसी, 1 बम निरोधक दस्ता, 3 टीमें जल पुलिस, 5 एएसपी, 8 सीओ, 10 निरीक्षक व एसएचओ, 47 उप निरीक्षक, 10 महिलाएं उप निरीक्षक, 206 कांस्टेबल जिसमें महिलाएं भी शामिल रहेंगी। आरती के समय दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक जानकी पुल पर आवागमन बंद रहेगा। राम झूला खुला रहेगा। व्यापारी नेताओं का कहना है कि गंगा पार जाने के लिए नाव महत्वपूर्ण है। लेकिन, नाव संचालन करने वाले अत्यधिक शुल्क वसूल रहे हैं। स्थानीय लोग के लिए शुल्क माफ किया जाए।

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद 

एसएसपी का कहना है कि झूला पुल पर श्रद्धालुओं द्वारा की जाने वाली वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी आने जाने में परेशानी खड़ी करती है। इसे रोकने के लिए पुल पर मोबाइल पुलिस की व्यवस्था होगी। ऋषिकेश और मुनिकीरेती पुलिस की संयुक्त टीम के साथ संवाद द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई, डा.नारायण सिंह रावत, दिलीप अग्रवाल, मनोज राजपूत, संजय अग्रवाल, चंद्र मित्र शुक्ला, नारायण सिंह राणा, आदेश तोमर, दिनेश अग्रवाल, मनीष राजपूत, रमन चोपड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदन सिंह बिष्ट, अशोक अग्रवाल, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-