Hemkund Sahib Doors Will Open
उत्तराखंड के चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को पूरे विधि विधान के साथ सुबह 10 बजे खुल जाएंगे। जहां मौसम श्रद्धालुओं को कड़ी चुनौती दे रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ सिक्खों की आस्था और मन में विश्वास लिए 700 से ज्यादा लोगों का पहला जत्था गोविंद घाट गुरूद्वारे से जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हो चुका है। उधर हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी तकरीबन पूरी हो चुकी है। बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है।
बच्चे और बुजुर्गों के जाने पर है रोक
हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज यानी की शुक्रवार की सुबह गुरुबानी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया है। सुबह आठ बजे गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से अपराह्न 2 बजे तक ही यात्रियों को घांघरिया जाने दिया जाएगा। फिलहाल यात्रा में अभी बुजुर्ग व बच्चों के जाने पर पूरी तरह से रोक है।
यह भी पढ़ें-