Mahashivratri 2023: जानिए महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं, पढ़िए पूरी खबर


जानिए महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं,

जानिए महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं,



By Deepika Gupta Posted on: 16/02/2023

महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शंकर की विशेष पूजा की जाती है। इस पावन दिन पर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। कहा जाता है कि सच्ची आस्था और निश्चल मन से भगवान शंकर की पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर उपवास रखने वाले हैं, तो आपको बताएंगे कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए। आइए हम आपको बताते है उन चीजों के नाम।

व्रत में कुट्टु के आटे से बनी चीज़ें खाएं

व्रत के समय कुट्टु के आटे से बनी चीज़ें खा सकते हैं। इस आटे से आप हलवा, पूरी या पराठा बनाकर खा सकते हैं। व्रत के दौरान इसे खाने से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी। 

साबूदाना की खिचड़ी खाएं

साबूदान सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होता बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। महाशिवरात्रि के व्रत के समय आप साबूदाना की खिचड़ी, लड्डू, हलवा  खा सकते हैं। 

ड्राई फ्रूट्स खाएं

व्रत में ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। महाशिवरात्रि के व्रत में काजू, किशमिश, बादाम, मखाना आदि खा सकते हैं। चाहें तो इन्हें कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें