ICC ने विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी किया, 5 अक्टूबर से क्रिकेट विश्व कप का होगा आगाज 


ICC released the schedule of World Cup 2023

ICC released the schedule of World Cup 2023



By sakshi dubey Posted on: 27/06/2023

भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इन टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मुकाबले से होगी। लेकिन इसकी मेजबानी दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा और फाइनल भी इसी मैदान पर 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई से करेगा। सेमीफाइनल मैच मुंबई और कोलकाता में होंगे।10 टीमों के बीच 46 दिन तक चलने वाले कुल 48 मुकाबलों की मेजबानी कौन-कौन से शहर करेंगे, ये भी पता चल चुका है।

कुल 46 मैच खेले जाएंगे

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान की टक्कर 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। भारत, पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी आठ टीमें 14 मई की कटऑफ डेट तक जारी आईसीसी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर चुकी है। 18 जून से 9 जुलाई तक जिम्बाब्वे में हो रहे क्वालीफायर मुकाबलों से 2 और टीमें इसमें जोड़ी जाएगी। बाकी 9 टीम के साथ एक-एक मैच खेलेगी। इसी के आधार पर कुल 45 लीग मैच खेले जाएंगे। 

भारत का शेड्यूल

  • IND vs AUS, 8 अक्टूबर, चेन्नई

  • IND vs AFG, 11 अक्टूबर, दिल्ली

  • IND vs PAK, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

  • IND vs BAN, 19 अक्टूबर, पुणे

  • IND vs NZ, 22 अक्टूबर, धर्मशाला

  • IND vs ENG, 29 अक्टूबर, लखनऊ

  • IND vs Qualifier, 2 नवंबर, मुंबई

  • IND vs SA, 5 नवंबर, कोलकाता

  • IND vs क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

यह भी पढ़े: