उत्तराखंड सरकार युवाओं की कौशल विकास और वैश्विक रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। इसी दिशा में देहरादून स्थित दून यूनिवर्सिटी में भारत-जर्मनी सहयोग के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ “लेटर ऑफ इंटेंट” पर हस्ताक्षर किए गए, जो तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और इंटरनेशनल रोजगार के नए अवसरों को लेकर अहम हैं।
इस पहल के तहत उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर काम करने और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार पाने के अवसर मिलेंगे। सरकार ने इसके लिए विशेष प्रशिक्षण प्रोग्राम और स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है, जिससे युवाओं की दक्षता और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम उत्तराखंड को इंटरनेशनल स्किल हब बनने की दिशा में मजबूत बनाता है। राज्य में युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, वर्कशॉप और वैश्विक नेटवर्क से जोड़कर उन्हें भविष्य की मांग के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी मजबूती मिलेगी।
उत्तराखंड सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस पहल के माध्यम से राज्य के हर युवा तक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर पहुंचे। यह कदम प्रदेश के विकास, युवाओं की क्षमता और ग्लोबल प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी को बढ़ाने में अहम साबित होगा।
For more information, visit: https://youtu.be/ZIwEKBCWmsg


0 - Comments