वक्फ संपत्तियों को लेकर देशभर में विवाद बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत जुम्मे की नमाज और तकरीरों के आयोजन के लिए अब वक्फ बोर्ड से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। रायपुर में इस आदेश के बाद माहौल गर्मा गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और राजनीति को मस्जिदों से दूर रखने के लिए लिया गया है।
इस नियम में यह सुनिश्चित किया गया है कि तकरीरों के दौरान किसी भी प्रकार का राजनीतिक भाषण न हो। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का पालन न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से देश की धार्मिक और राजनीतिक सियासत पर गहरा असर पड़ रहा है।
For more info: https://youtu.be/70M8mtPGov0

0 - Comments