छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित निवास पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई है, जिसमें राज्य को 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप है।
ED की टीम सुबह 7 बजे भिलाई स्थित बघेल के निवास पर पहुंची, जिसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने वहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों और समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस छापेमारी के तहत राज्य में कुल 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई, जिसमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर के ठिकाने भी शामिल हैं।
For more info: https://youtu.be/JzvD7fuTchE

0 - Comments