झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थंबा इलाके में 14 मार्च को होली जुलूस के दौरान दो गुटों में जबरदस्त झड़प हो गई। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए, जबकि तीन दुकानों और कई वाहनों में आगजनी की गई। बताया जा रहा है कि जुलूस के इलाके से गुजरने का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
For more info: https://youtu.be/s8JpnBWkgqU

0 - Comments