Chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा: बिक्रमगंज में बड़ी जनसभा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे सभा स्थल स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां सभा स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 48500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

सभा स्थल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 444 एकड़ में आकर्षक पंडाल और मंच बनाया गया है, जहां से पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता और पटना से फूल मंगवाए गए हैं और उनके पहुंचते ही पुष्प वर्षा की जाएगी। गुरुवार को मालाकारों द्वारा सभा स्थल के पास फूलों की मालाएं तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में था।

उद्घाटन की जाने वाली प्रमुख योजनाओं में पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क, गोपालगंज में चार लेन एलिवेटेड सड़क (लागत ₹249 करोड़), सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन, जहानाबाद में छात्रावास एवं स्टाफ क्वार्टर निर्माण और कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन का कार्य शामिल है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कुल 250 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात हैं। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी, 10 एसपी, 50 डीएसपी तथा एक हजार से अधिक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर कार्यक्रम स्थल की निगरानी कर रहे हैं।

For more information, visit: https://youtu.be/SLmlRRrWCUo?si=7ubq8OmCvZxIzpZA

0 - Comments

Leave a comment