Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग का आधिकारिक X अकाउंट एक बार फिर हैक कर लिया गया है. इसके बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक विभाग के 9 पोस्ट को रिपोस्ट किया गया है. हैकरों ने यह बदमाशी मंगलवार (14 मई) की देर रात को की है.
हैकरों ने अकाउंट का नाम बदलकर ether fi कर दिया है. इससे पहले साल 2019 में भी शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया गया था. ether fi एक तरह का डिजिटल क्रिप्टो करेंसी जो पियर टू पियर लेन देन, माईनिग और अन्य तकनीक का इस्तेमाल करती है.
हालांकि विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे ठीक कर लिया है. अकाउंट हैक होने के बाद आईटी विभाग की पूरी टीम इसमें जुट गई और बुधवार की सुबह इसे ठीक कर दिया.

0 - Comments