आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले दिल्ली की सत्ता गई और अब एक और बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मंजूरी दे दी है। यह कार्रवाई दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ₹1300 करोड़ के कथित क्लासरूम घोटाले में की गई है। ACB की रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना की लागत ₹2,892.65 करोड़ तक पहुंच गई, जिसे अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर पूरा किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि निर्माण की लागत ₹8,800 प्रति वर्ग फुट थी, जबकि सामान्य निर्माण लागत ₹1,500 प्रति वर्ग फुट होती है।
For more info: https://youtu.be/tXPohIRptRk

0 - Comments