Delhi

पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश: 26/11 आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर तिहाड़ जेल से रिपोर्ट तलब

पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर सुनवाई करते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जेल अधिकारियों से तहव्वुर राणा की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 जून को होगी।

तहव्वुर राणा ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर जेल नियमों के तहत अपने परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है। राणा के वकील के ज़रिए दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि उसे मानवीय आधार पर परिवार से बातचीत का अधिकार दिया जाए।

फिलहाल तहव्वुर राणा 6 जून तक न्यायिक हिरासत में है और तिहाड़ जेल में बंद है। कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन से यह स्पष्ट करने को कहा है कि आरोपी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संपर्क की जरूरतों को किस तरह पूरा किया जा रहा है।

राणा के वकीलों ने अदालत में शिकायत की थी कि जेल में उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। इसी को आधार बनाकर कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

कोर्ट का यह फैसला आने वाले समय में तहव्वुर राणा की जेल में सुविधाओं और उसके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

For more information, visit: https://youtu.be/NXm2C_L273M?si=CaZxC2TX3pADt7JH

0 - Comments

Leave a comment