Delhi

AIMPLB का वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ धरना, दिल्ली में मचा हंगामा

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। AIMPLB ने इस बिल को वापस लेने की मांग की है, जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि देश कानून के हिसाब से चलेगा।
रविवार को AIMPLB की बैठक में रणनीति तैयार की गई, जिसमें AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई भी शामिल हुए। मुस्लिम संगठनों का मानना है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के अधिकारों को कमजोर करने और सरकारी दखल बढ़ाने की कोशिश है।

For more info: https://youtu.be/-XlC96G4ZqU

0 - Comments

Leave a comment