Delhi

अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा: नागपुर से नांदेड़ और मुंबई तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज और कल दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में रहेंगे। वे आज रात 9 बजकर 30 मिनट पर वो नागपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 26 मई को वे नागपुर के जामठा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में 'स्वस्ति निवास' का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1 बजे शाह कामठी तहसील के चिंचोली में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे नांदेड़ पहुंचकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजकर 15 मिनट पर शाह नांदेड़ के नाना-नानी पार्क में एक उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और शाम 6:30 बजे एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

इसी रात वे नांदेड़ से मुंबई के लिए रवाना होंगे और रात 10 बजे वहां पहुंचेंगे। 27 मई को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर वे मुंबई के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, माधव बाग में आयोजित 150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे वीडी सावरकर की 60वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और फिर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। शाह अपने भाषणों में आतंकवाद पर कड़ा संदेश दे सकते हैं।

For more information, visit: https://youtu.be/pMc-1OYURlg?si=sB8D-hyoK6Q4uziP

0 - Comments

Leave a comment