केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पहली बार आयोजित की गई थी। बैठक में राज्य में शांति बहाल करने और अवैध हथियारों को जब्त करने पर विशेष जोर दिया गया। गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि 8 मार्च, 2025 से मणिपुर की सभी सड़कों पर जनता की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की जाए और रास्तों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा, जबरन उगाही से जुड़े मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। मणिपुर से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और बाड़ लगाने का काम तेज करने के अलावा, नशामुक्त मणिपुर के लिए ड्रग तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में राज्यपाल, सेना और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
For more info: https://youtu.be/fPvt-lahMn4

0 - Comments