Army Agniveer Result 2024: आर्मी अग्निवीर भर्ती के results आ गये है| छात्र अपना रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर चेक कर सकते हैं
Army Agniveer Result 2024: भारतीय सेना में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
| students इस वेबसाइट पर अपना अग्निवीर रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर वाइज सीईई रिजल्ट भी अपलोड कर दिया गया है।
जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर एक पीडीएफ जारी की गई है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। अगर इस पीडीएफ में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण के लिए चयनित हो चुके हैं।
बता दें कि फिलहाल केवल राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर, झुंझनूं समेत विभिन्न एआरओ के अंतर्गत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के परिणाम घोषित किए गए हैं।
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2024: सेना में अग्निवीर सरकारी नौकरी कैसे प्राप्त करें?
आर्मी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर ही आपको सेना में अग्निवीर की सरकारी नौकरी मिलेगी।
1- ग्रुप 1 में, आपको 5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके लिए आपको कुल 60 अंक मिलेंगे। साथ ही, 10 पुलअप्स करने होंगे, जिनके लिए 40 अंक दिए जाएंगे।
2- ग्रुप 2 में, आपको 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। साथ ही, 9 बार पुलअप्स करने होंगे। इनके लिए आपको 33 अंक मिलेंगे।
3- क्वालिफाई करने के लिए, आपको 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी (हाई जंप)।
जॉइन इंडियन आर्मी का रिजल्ट: आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2024 कैसे देखें?
आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम 2024 को निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से देखा जा सकता है:
1- जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2- वेबसाइट को खोलने के लिए कैप्चा कोड का प्रयोग करें।
3- होमपेज पर दिखाई दे रहे सीईई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
4- आपके स्क्रीन पर विभिन्न एआरओ भर्ती रैलियों के परिणाम प्रदर्शित हो जाएंगे।
5- अपने एआरओ लिंक पर क्लिक करें। सफल उम्मीदवारों का पीडीएफ खुलेगा। उसमें अपना रोल नंबर जांचें।
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2024: दूसरे राज्य में कब आएंगे ?
आर्मी अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित होते ही, जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट क्रैश हो गई। लेकिन students को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कुछ समय बाद वेबसाइट फिर से सक्रिय हो जाएगी, जिससे आप अपना परिणाम देख सकेंगे। राजस्थान के अलावा, अन्य राज्यों में आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के परिणाम आज या कल घोषित किए जाने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट, joinindianarmy.nic.in, पर अपडेट देखते रहें।

0 - Comments