साल 2020 में पूरी दुनिया को झकझोर देने वाली कोविड-19 महामारी एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में एशिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। खासकर चीन, सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड जैसे देशों में संक्रमण की रफ्तार ने स्वास्थ्य एजेंसियों को फिर से अलर्ट मोड में ला दिया है। इस नई लहर के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंटJN.1, ओमिक्रॉन का एक नया रूप है, जो पहले के वैरिएंट्स की तुलना में और भी ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है लेकिन अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसकी गंभीरता उतनी ज्यादा नहीं है। हालांकि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, और पहले से बीमार लोग इससे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। JN.1 बताया जा रहा है।भारत में अभी कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। 19 मई 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल 257 सक्रिय मामले सामने आए हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार देश में 19 मई तक कोरोना के 257 एक्टिव केस हैं, जिसमें 164 नए हैं।
इनमें से सबसे ज्यादा एक्टिव 95 मामले केरल में हैं, उसके बाद 66 तमिलनाडु में और फिर 56 एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं।हरियाणा में 3 मरीज मिले हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलते ही सेहत विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत टीमें उनके घर पहुंची। तीनों मरीजों को घर में ही आइसोलेशन में रख दिया गया है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस वक्त देश के 11 राज्यों में कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
For more information, visit: https://youtu.be/x4pXtZGvfLo?si=o0LWq26-KSh0QI2r

0 - Comments