विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने बकरीद के नाम पर होने वाली हिंसा, क्रूरता और अवैध गतिविधियों पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजहबी आधार पर लाखों मासूम पशुओं की निर्मम हत्या को जस्टिफाई करने वालों से यह पूछा जाना चाहिए कि आखिर किस कुरान में बकरीद पर बकरों की बलि देने का आदेश है।
उन्होंने कहा कि अगर यह केवल प्रतीकात्मक है, तो फिर इसके सात्विक और मानवीय विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं, जैसा कि कुछ मुस्लिम समाज के समूहों ने शुरू भी कर दिया है। उन्होंने बकरीद के दौरान नालों में खून बहने, सीवर जाम होने, नदियों के पानी का रंग बदलने और सड़कों पर खून की नदियां बहने जैसे दृश्यों को अमानवीय करार दिया और कहा कि इससे शाकाहारी और संवेदनशील समाज गुस्से में है।
डॉ. जैन ने इस अवसर पर तथाकथित पर्यावरण प्रेमियों, पत्रकारों और न्यायपालिका के कुछ वर्गों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे हिंदू त्योहारों को पर्यावरण के नाम पर निशाना बनाते हैं, लेकिन बकरीद की हिंसा पर चुप क्यों रहते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिंदू विरोधी ईको सिस्टम का हिस्सा है, जो पर्यावरण की रक्षा के नाम पर हिंदुओं को अपमानित करता है।
डॉ. जैन ने कहा कि कुछ लोग बकरों की हत्या को अपना कानूनी और धार्मिक अधिकार बताते हैं, लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कुरान में ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है जिससे मासूम बकरों की कुर्बानी अनिवार्य हो। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता की बात की जाती है, लेकिन वही अनुच्छेद सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य की रक्षा की भी बात करता है, जिसे बकरीद पर मासूम प्राणियों की नृशंस हत्या से नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि संविधान का अनुच्छेद 48 पशुओं के संरक्षण और पालन की बात करता है और कई उच्च न्यायालयों ने सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी को अवैध ठहराया है।
उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर इस तरह की हिंसा सभ्य समाज को आतंकित करने का माध्यम बन गई है। उन्होंने मुस्लिम नेताओं और पर्यावरण प्रेमियों से अपील की कि वे सभ्य समाज की भावनाओं का सम्मान करें और सांकेतिक तथा अहिंसक ईद मनाने का आह्वान करें। हिंदू समाज संविधान और अपनी भावनाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अवैध और क्रूर हिंसा नहीं होने देगा।
For more information, visit: https://youtu.be/x2qDGe70LPM?si=1FocYCozPwm6ydX0

0 - Comments