भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बेइज्जत कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से बाहर कर दिया! दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ भारत ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया।
विराट कोहली ने 84 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम इंडिया को जीत की ओर ले गए। केएल राहुल (42*) ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर (45) और हार्दिक पंड्या (28) ने भी अहम योगदान दिया। इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन बनाए।
अब फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड से होगा। क्या भारत पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत पाएगा? अपनी राय कमेंट में दें और वीडियो को लाइक व शेयर करें!
For more info: https://youtu.be/t5zNq2FS-6A

0 - Comments