Delhi

भारत-पाक संघर्षविराम के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, जनजीवन बहाल

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर बनी सहमति के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही है। एलओसी से सटे क्षेत्रों में अब तक किसी भी प्रकार की गोलीबारी या सैन्य हलचल की कोई सूचना नहीं है।

श्रीनगर शहर में पूरी रात शांति बनी रही, लोग सामान्य दिनचर्या में लौटते दिखे। दुकानों, बाजारों और स्कूलों में उपस्थिति भी सामान्य रही। जम्मू, अखनूर, पुंछ और राजौरी जैसे सीमावर्ती इलाकों से भी किसी तरह की अशांति की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने पूरी सतर्कता बरकरार रखी है, लेकिन फिलहाल किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति नहीं है। 

राजौरी और पुंछ के ग्रामीण इलाकों में भी जनजीवन सामान्य रूप से पटरी पर लौटता दिखा। लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि यह संघर्षविराम स्थायी शांति की ओर एक कदम साबित हो। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है।

For more info: https://youtu.be/mI4NKBfSGHw?si=lgnE5y9uy7kJSh3h

0 - Comments

Leave a comment