भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्षविराम समझौते के बाद सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तक फिलहाल किसी भी तरह की फायरिंग या गोलाबारी की कोई खबर नहीं है। सेना और सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी बनी हुई है, लेकिन सीमा पार से किसी भी उकसावे की कोई जानकारी नहीं मिली है। श्रीनगर, जम्मू, पुंछ, राजौरी और अखनूर सेक्टरों में पूरी रात शांति बनी रही।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी किसी तरह की हलचल नहीं देखी गई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, जो पिछले कई दिनों से गोलीबारी की आशंका से सहमे हुए थे। सीमा पर बसे गांवों में सामान्य जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। स्कूल, बाजार और कृषि कार्य फिर से शुरू होने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।सेना के सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि संघर्षविराम का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि अमन का माहौल बना रहे।
For more info: https://youtu.be/XG-0pfzjNO4?si=McemB8HLdMUjw867

0 - Comments