भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इंडिया गेट, जामा मस्जिद, लाल किला जैसे प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके..
राजधानी में प्रमुख स्थानों जैसे राजघाट और अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में गश्त तेज कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। इसके अलावा, सभी प्रमुख सड़क मार्गों और चौराहों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है, और हाई अलर्ट जारी किया गया है...सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन जैसी नई तकनीकों का भी उपयोग कर रही हैं ताकि किसी भी प्रकार के हमले या खतरनाक गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


0 - Comments