भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अगले आदेश तक कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा, ताकि राजधानी में किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.....दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां राजधानी में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।
दिल्ली में विशेष रूप से ऐतिहासिक इमारतों, महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा, दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में भी चौकसी को कड़ा किया गया है..हालिया घटनाओं के बाद सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए रखे हुए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पैट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है और किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए तैयारियां की गई हैं....
राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था में इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों में आशंका और सतर्कता बढ़ गई है, लेकिन प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएगी।


0 - Comments