भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देशभर में एयर ट्रैफिक पर असर देखने को मिल रहा है... इंडिगो एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर जैसे संवेदनशील इलाकों की उड़ानें फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही, श्रीनगर, लेह और जम्मू जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों की उड़ानें 10 मई तक रद्द कर दी गई हैं...इन क्षेत्रों में एयरस्पेस पर बढ़े खतरे को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, देशभर में 27 एयरपोर्ट्स को फिलहाल ऑपरेशनल सस्पेंशन के तहत रखा गया है। इनमें ज्यादातर एयरपोर्ट सीमावर्ती राज्यों – जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और लद्दाख – में स्थित हैं....
इंडिगो ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और उड़ान की स्थिति जानने के लिए एयरलाइंस की वेबसाइट या हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी है। एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर यात्री की कड़ी जांच की जा रही है। यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


0 - Comments