Delhi

भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर के बाद शांति, हालात सामान्य

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के बाद लगातार दूसरे दिन बॉर्डर पर शांति बनी रही...सीमा पर जारी तनाव में ठहराव आने से सीमावर्ती इलाकों में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है.... लोगों ने हालात को देखते हुए राहत महसूस की है, हालांकि सतर्कता अब भी बरकरार है..

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, कुपवाड़ा और पंजाब के पठानकोट में हालात सामान्य रहे... स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज में लौटने लगे हैं....बाजार खुले रहे और आवाजाही सामान्य रही, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत महसूस हुई..

हालांकि पंजाब के छह जिलों में ऐहतियातन आज स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं... प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके....इन जिलों में पुलिस और सुरक्षा बलों की गश्त जारी है..

पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में अभी भी हाई अलर्ट जारी है... सीमावर्ती गांवों और संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है...सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है...

For more info: https://youtu.be/eDq-ajFh5Gg?si=YLNQDqIorMX3ZvKY

0 - Comments

Leave a comment