भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों को सटीक और संयमित जवाब देकर नाकाम कर दिया है। वायुसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमले के दौरान हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की। IAF ने बताया कि CUAS पेचोरा मिसाइल सिस्टम, समर और एडवांस्ड एयर डिफेंस गन्स का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया, जिससे पाकिस्तानी ड्रोन और अन्य हवाई ऑब्जेक्ट्स को लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही गिरा दिया गया..
वायुसेना ने यह भी स्पष्ट किया कि हमलों के जवाब में भारतीय वायुसेना ने संयम बरतते हुए केवल सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया और किसी प्रकार की अतिरिक्त कार्रवाई से परहेज किया। पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से SH-15 गन के जरिए की गई फायरिंग का भी भारतीय सुरक्षा बलों ने प्रभावी जवाब दिया।
For more info: https://youtu.be/q18d1pO-MxA?si=DVzrlHUeoQF1YtW1


0 - Comments