भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज से देशभर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है... इस यात्रा के जरिए पार्टी पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाएगी और नागरिकों में देश की एकता और अखंडता का संदेश देगी...तिरंगा यात्रा आज से शुरू होकर 23 मई तक चलेगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता, नेता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे...
इस तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा 'ऑपरेशन सिंदूर' की उपलब्धियों और सेना की वीरता की गाथा भी जनता तक पहुंचाएगी... पार्टी का उद्देश्य है कि देशवासियों को यह बताया जाए कि किस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर देश की सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा की है.... इसके जरिए भाजपा आतंकवाद और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ अपने कड़े रुख को भी रेखांकित करेगी..
भाजपा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर में विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है.... पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और सांसद अलग-अलग राज्यों में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे.... जगह-जगह पर सभाएं, रैलियां और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सेना की कार्रवाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की नई सुरक्षा नीति पर भी चर्चा की जाएगी....तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपा यह संदेश भी देना चाहती है कि ये नया भारत किसी भी आतंकी हमले या दुश्मन देश के दुस्साहस का माकूल जवाब देने में सक्षम है... पार्टी इसे राष्ट्र गौरव और सैनिकों के सम्मान से जोड़कर जनता के बीच व्यापक संवाद चलाएगी और हर शहर, गांव, कस्बे तक इसे पहुंचाने की तैयारी है..
For more info: https://youtu.be/2DewXWONwGA?si=6T9PaBQJnFGMOynL

0 - Comments