दिल्ली का बजट सत्र 24 मार्च 2025 से शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा। 25 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। विधानसभा की कार्यवाही हर दिन सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।
एलजी के अभिभाषण के साथ 24 मार्च को सत्र का शुभारंभ होगा, इसके बाद सरकार के कार्यों पर चर्चा होगी। 26 मार्च को बजट पर आम चर्चा होगी, 27 मार्च को बजट पारित करने पर विचार किया जाएगा, और 28 मार्च को निजी विधेयकों व प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
सत्र के दौरान प्रश्नकाल भी आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित सवालों के उत्तर दिए जाएंगे, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली, पर्यावरण, राजस्व और शहरी विकास।
For more info: https://youtu.be/2v7Xfpn0SWw

0 - Comments