Delhi

दिल्ली-एनसीआर में 28 मई से 3 जून तक बारिश और आंधी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आज से एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग और निजी एजेंसियों के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 मई से लेकर 3 जून तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की आशंका है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन साथ ही अलर्ट रहने की ज़रूरत भी होगी।भारतीय मौसम विभाग ने आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 29 मई को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है।

30 मई को हालात और खराब हो सकते हैं। आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है और तापमान में गिरावट आ सकती है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।31 मई को भी बारिश की संभावना है, हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 1 और 2 जून को मौसम थोड़ा स्थिर रह सकता है, लेकिन 2 जून को फिर बारिश या आंधी की संभावना है।स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से दिल्ली में ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे अगले कुछ दिन मौसम सक्रिय रहेगा और तापमान में अचानक बढ़ोतरी की संभावना कम है।

For more information, visit: https://youtu.be/md4f9UO1yI0?si=6bDOInTpd8NSl-jH

0 - Comments

Leave a comment