Delhi

दिल्ली-NCR में तेज बारिश से गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार और रविवार की रात अचानक तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर तेज धूप के बाद रात करीब 1 बजकर 30 मिनट के करीब दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से जहां मौसम ठंडा हुआ, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

दिल्ली के मिंटो रोड से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार पूरी तरह पानी में डूबी दिख रही है। इसके अलावा मोती बाग, हुमायूं रोड और शास्त्री भवन जैसे इलाकों में भी पानी भर गया। कई जगहों पर पानी घुटनों तक पहुंच गया। नोएडा और हरियाणा के झज्जर में भी जोरदार बारिश हुई। हालांकि रात में बारिश होने की वजह से ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या नहीं हुई, लेकिन सुबह के वक्त कई सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगती दिखीं। भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही रेड अलर्ट जारी किया था। विभाग ने चेतावनी दी थी कि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से तूफान आने वाला है, जिससे तेज हवाएं 40-60 किमी/घंटा और बिजली गिर सकती है। तेज बारिश और हवाओं के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

For more information, visit: https://youtu.be/RPPusTc0mxg?si=AhihPA3JXb5Z8ZM-

0 - Comments

Leave a comment