Delhi

दिल्ली विधानसभा में आज स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कैग रिपोर्ट पर चर्चा, बीजेपी विधायक आम आदमी पार्टी पर करेंगे हमला

दिल्ली विधानसभा में आज स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी। इस रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कामकाज को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। भाजपा विधायक इस रिपोर्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी की तत्कालीन सरकार पर तीखा हमला करने की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट में सरकारी अस्पतालों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवा आपूर्ति व्यवस्था और वित्तीय अनियमितताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। वहीं, तीन दिन के निलंबन के बाद सदन में लौटने वाले आप विधायकों द्वारा हंगामे की आशंका भी जताई जा रही है।

इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता आज सुबह 10 बजे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात करेंगे और 25 फरवरी को दिए गए अभिभाषण पर उनका धन्यवाद करेंगे।

देखिए पूरी जानकारी हमारे इस वीडियो में और जानें कि दिल्ली की राजनीति में आगे क्या होगा!

For more info: https://youtu.be/0QWrHHdRUk0

0 - Comments

Leave a comment