दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और नागरिक सुरक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य था राजधानी में इमरजेंसी सेवाओं की तत्परता की समीक्षा और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय रणनीति तैयार करना...बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्देश दिए कि एम्बुलेंस, ट्रॉमा सेंटर, अस्पतालों और राहत दलों को हाई अलर्ट पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता मिलनी चाहिए और प्रशासन को इसके लिए 24x7 सक्रिय रहना होगा..
रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि राजधानी की सुरक्षा और नागरिकों की भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी...बैठक के बाद दिल्ली सचिवालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया, जो इमरजेंसी से जुड़े हर मामले पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
For more info: https://youtu.be/1EDVD1sxoWE?si=7EYTnwc_j0JQlSRv

0 - Comments