Delhi

एलन मस्क ने ट्रंप सरकार से दिया इस्तीफा, DOGE मिशन पर बोले – भविष्य और सशक्त होगा

अमेरिका के मशहूर टेक उद्यमी और स्पेसएक्स तथा टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्रंप सरकार में निभाई जा रही अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। मस्क ‘DOGE मिशन’ के चीफ के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने इस फैसले की जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से दी।अपने पोस्ट में मस्क ने लिखा, “सरकार में मेरी भूमिका समाप्त हो गई है। मैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि “DOGE मिशन भविष्य में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।”मस्क का यह फैसला अमेरिकी प्रशासनिक और तकनीकी जगत में बड़ा हलचल पैदा कर गया है।

‘DOGE मिशन’, जिसे मस्क ने चांद पर डॉगकॉइन भेजने की योजना के तौर पर शुरू किया था, पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है। हालांकि मस्क ने अपने इस्तीफे की कोई विशेष वजह नहीं बताई है, लेकिन इसे राजनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों में कई तरह की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम मस्क की भावी रणनीतियों की ओर इशारा करता है, जिसमें वह अपने कॉर्पोरेट और स्पेस मिशनों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अब सबकी निगाहें मस्क के अगले कदम पर टिकी हैं।

For more information, visit: https://youtu.be/jAmXLHIZPWA?si=y64Luqf7PForzx8p

0 - Comments

Leave a comment