Delhi

महाराष्ट्र में भारी बारिश: मुंबई और कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, सतारा और कोल्हापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के इन सभी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रायगढ़ में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश जारी है।

कोंकण में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुस गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मुंबई और उपनगरों के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। 

इसके मद्देनजर इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, ठाणे और पालघर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सांगली और सोलापुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

रायगढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। तटीय जिलों के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश को देखते हुए राज्य के कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Edited by Naved
 

0 - Comments

Leave a comment