जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की ईरान ने कड़ी निंदा की है। भारत दौरे पर आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की और आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं पर चर्चा की। इस दौरान भारत ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को हमले में शामिल पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के सबूत भी सौंपे.. भारत ने यह स्पष्ट किया कि हमले में शामिल आतंकी समूह पाकिस्तान की धरती से संचालित हो रहे हैं और उन्हें वहां की सत्ता का समर्थन प्राप्त है...
ईरान ने इस कायराना हमले की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और पूरी दुनिया को मिलकर इसके खिलाफ एकजुट होना होगा। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने भरोसा दिलाया कि उनका देश आतंक के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए हरसंभव सहयोग देगा...दोनों देशों के बीच इस बातचीत को कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह संकेत जाता है कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिल रहा है। यह मुलाकात क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण रही...
For more info: https://youtu.be/0GDSF80v7Bs?si=i1nukl-PypWf0tGm


0 - Comments