महाराष्ट्र में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कब्र को हटाने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया, जिससे छत्रपति संभाजी नगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंदू संगठनों ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि कब्र नहीं हटाई गई तो अयोध्या की तरह कारसेवा कर इसे उखाड़ फेंका जाएगा।
वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मुगल शासक को हिंदू मंदिरों का विध्वंसक बताते हुए कहा कि जिसे कब्र चाहिए, वह इसे पाकिस्तान ले जाए। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी बजरंग दल की कारसेवा का समर्थन किया है।
दूसरी ओर, शिवसेना (UBT) के मुखपत्र 'सामना' ने हिंदू संगठनों की निंदा करते हुए उन्हें 'हिंदू तालिबान' करार दिया है और कहा है कि वे महाराष्ट्र के इतिहास और शौर्य परंपरा के दुश्मन हैं। सामना के संपादकीय में यह भी कहा गया कि औरंगजेब की कब्र उसकी पराजय का प्रतीक है और इसे हटाने की मांग सिर्फ नफरत फैलाने का प्रयास है।
For more info: https://youtu.be/tlitHLqah88

0 - Comments