Delhi

IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत गिरने से बड़ा हादसा, 6 घायल

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर आज सुबह बड़ी घटना हो गई। अचानक छत का ऊपरी हिस्सा गिर गया। इसके चलते वहां गाड़ियां चपेट में आ गईं। मौके पर पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची हुई है। इस हादसे में अब तक 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं तो वहीं 1 व्यक्ति गाड़ी के अंदर फंसने के बाद निकाला गया है।

टर्मिनल 1 में छत का एक हिस्सा गिरने से इस हादसे में अब तक 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इस हादसे में कई गाड़ियों का नुकसान भी हुआ है।

शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश की वजह से IGI एयरपोर्ट के T-1 की छत का कुछ हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा जिसकी वजह से वहां खड़े कार टैक्सी चालक उसकी चपेट में आ गए. घटना की जानकारी पुलिस एंबुलेंस और फायर विभाग को दी गई. फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 5:30 बजे उन्हें कॉल मिली थी इसके बाद तीन फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया. फिलहाल घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 मौके पर अन्य विभागों की टीम भी मौजूद है. फिलहाल मौके पर तमाम एजेंसियां मौजूद है और लोगों को उसे हिस्से से दूर रखा जा रहा है बाकी मामले की जांच की जा रही है इस हादसे की वजह से किसी फ्लाइट की उड़ान पर असर पड़ा है या नहीं इस बारे में अभी पुष्टि नहीं की गई है.

0 - Comments

Leave a comment