Delhi

मन की बात एपिसोड 122: पीएम मोदी ने वन्यजीव संरक्षण और रिसाइकलिंग पर डाला प्रकाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड का आयोजन किया गया, जिसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना। इस अवसर पर BJP के पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ प्रधानमंत्री की बातें सुनी और उनमें व्यक्त विचारों से प्रेरणा ली।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री हर बार 'मन की बात' के जरिए नए और जनहित से जुड़े विषयों को उठाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री ने गुजरात में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों की सराहना की, साथ ही वेस्ट पेपर को रिसाइकल कर उसके उपयोग की प्रक्रिया पर भी रोशनी डाली। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए जनता को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया गया।

For more information, visit: https://youtu.be/qp4NhtDPdOE?si=7--960HIUyWlI5Zn

0 - Comments

Leave a comment