म्यांमार में देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप शनिवार को 00:28 बजे आया, जिसका केंद्र अक्षांश 23.24 N और देशांतर 93.92 E पर था। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। इससे पहले, 19 मई को भी म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जो 40 किलोमीटर की गहराई पर था। मार्च की शुरुआत में भी म्यांमार में दो बड़े भूकंप आए थे, जिनकी तीव्रता 7.7 और 6.4 थी, जिनसे व्यापक नुकसान हुआ और करीब 100 से अधिक लोगों की जान गई थी।
For more information, visit: https://youtu.be/pT-jJusGNNM?si=bc60AJ99VQ7JGLAP

0 - Comments